राहुल गांधी के सच्चे भारतीय होने पर संदेह – शिवराज

कर्नाटक के विजयनगर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी अपरिपक्व नेता, उनके सच्चे भारतीय होने पर संदेह।
राहुल की मानसिक आयु 5 वर्ष से कम, यहां भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग कर रहे, टुकड़े टुकड़े गैंग यात्रा में साथ निकली, राहुल विदेश जाकर देश की आलोचनाएं कर रहे।
बेलगावी, कर्नाटक में ओबीसी मोर्चा समावेश कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पवित्र भूमि पर आकर मैं अभिभूत हूँ। मैं आप सभी को नमस्कार करता हूँ।
अभी हमने बेटियों की पूजा की है, मैं आपको बताना चाहता हूँ कि मध्यप्रदेश में हम हर कार्यक्रम कन्यापूजन के बाद प्रारंभ करते हैं।
हमने मध्यप्रदेश में बेटियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ बनाई हैं। कांग्रेस की सरकार के समय भारत की इज्जत नहीं की जाती थी। पिद्दी-पिद्दी से देश हमें डराते थे। पाकिस्तान जैसे देश हमें आँख दिखाते थे।
मोदी जी ने कह दिया कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं, लेकिन किसी ने हमें छेड़ा, तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं! इसलिए सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक हुई।
मोदी जी के रूप में हमें भगवान का वरदान मिला है।
हमारा ओबीसी समाज मेहनती है, परिश्रमी है। मुझे गर्व है कि एक तरफ एक आदिवासी बहन श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी राष्ट्रपति हैं और पिछड़े वर्ग से आने वाले नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री हैं।
मोदी जी ने ओबीसी समाज की आर्थिक उन्नति के लिए वेंचर केपिटल फंड बनाया और देश में सबसे पहले ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा दिया। उसके पहले पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा प्राप्त नहीं था!
मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी बच्चों को 27% रिजर्वेशन भाजपा सरकार ने दिया। सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय में 27% आरक्षण ओबीसी बच्चों को मोदी जी ने दिया है।
कांग्रेस ने क्यों नहीं किया?
सबसे ज्यादा ओबीसी सांसद भाजपा में हैं।
मैं कांग्रेस से पूछता हूँ, ओबीसी को क्या दिया? 17 साल नेहरू जी प्रधानमंत्री रहे, फिर इंदिरा जी और उसके बाद राजीव जी प्रधानमंत्री रहे? क्या दिया आपने?
हमने तय कर दिया था कि मध्यप्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव ओबीसी के आरक्षण के बिना नहीं होंगे।
राष्ट्र के विकास का सवाल हो या ओबीसी को उसके अधिकार देना हों, एकमात्र पार्टी है जो ये कर रही है और वो है भाजपा!
अयोध्या में जब हमने बोला कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे! दूसरे दलों ने कहा कि तारीख नहीं बताएंगे! आज तारीख देख लो, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है!
धारा 370 कश्मीर से समाप्त कर दी गई और एक पत्ता भी नहीं हिला। तीन तलाक की कुप्रथा भी समाप्त कर दी गई!
आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका कल्याण हो रहा है।