दिग्विजय ने लिखा कमलनाथ को पत्र: बैनर-पोस्टर में न लगाए मेरी फोटो, सारंग बोले: दिग्विजय सिर्फ अपनी फेस सेविंग कर रहे

भोपाल। आए दिन अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले दिग्विजय सिंह एक बार फिर चर्चा में बन गए हैं। दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के बैनर पोस्टर में अपना फोटो न लगाने की मांग करते हुए कमलनाथ को पत्र लिखा है। बता दें कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी हैं इसके बावजूद उनके द्वारा कमलनाथ को पत्र लिखने से उनकी हर तरफ किरकिरी हो रही है।

जानकारी के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कमलनाथ को पत्र लिखकर मांग की है कि मुझे होर्डिंग पोस्टर से दूर रखा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल बैनर-पोस्टर में मेरी तस्वीर न लगाई जाए। उन्होंने मांग की है कि भारत जोड़ो यात्रा के बैनर पोस्टर में सिर्फ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खडगे और कमलनाथ की ही तस्वीर लगाई जाए। मामले में अब मंत्री विश्वास सारंग ने तंज कसते हुए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की स्क्रिप्टेड यात्रा है। कांग्रेस का इंटरनल सर्वे कहता है कि दिग्विजय सिंह के जहां-जहां फोटो लगते हैं वहां कांग्रेस की हार होती है इसलिए अब दिग्विजय सिंह अपनी फेस सेविंग के लिए इस तरह के पत्र लिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस फोटो पॉलिटिक्स करती है सिर्फ भारत जोड़ो यात्रा एक दिखावा है जबकि कांग्रेस खुद अपने नेताओं को नहीं जोड़ पा रही है। कांग्रेस की स्टेयरिंग कमेटी में दिग्विजय सिंह को 29 वें नंबर पर रखे जाने पर मंत्री विश्वास सारंग ने कहा यह तो कांग्रेस में दिग्विजय सिंह की बेइज्जती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us