पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं दिग्विजय

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि दिग्विजय जी की बुद्धि फेल हो गई है मुझे लगता है उसका फेलुअर है यह।
वो देश की सेना का अपमान करते हैं। वो पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। वह सेना का मनोबल गिराने वो कोशिश करते हैं। अब जांच तो दिग्विजय सिंह की होना चाहिए। देश के खिलाफ सेना के खिलाफ बोलने का बीज उनके दिमाग में डालता कौन है।जांच कांग्रेस पार्टी के डीएनए की होना चाहिए। जो भारत जोड़ों के नाम पर भारत तोड़ने वाले के साथ घूमती है पदयात्रा में। यह अजूबा है।एक पार्टी का नेता लगातार सेना की राष्ट्रभक्ति पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है, उनकी बहादुरी पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। और पाकिस्तान की भाषा बोल रहा है। सोनिया जी और राहुल जी को भी इसका जवाब देना चाहिए।