देश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन,बड़ी हस्तियों ने जताया शोक

भोपाल- मध्यप्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव निर्मला बुच का निधन। पर्यावरण और सामाजिक विषयों को लेकर सरकार और संस्थाओं को मार्गदर्शन देने वाली निर्मला बुच 22 सितंबर 1991 से 1 जनवरी 1993 तक मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव थीं। निर्मला बुच के पति स्व एम एन बुच भी IAS अफसर और सरकार में मुख्य सचिव पद पर कार्यरत रहे। दोनों ही दंपति सामाजिक कार्य6के रूप में भी विख्यात थे।

निर्मला बुच मध्य प्रदेश की पहली और एकमात्र महिला मुख्य सचिव और देश की पहली महिला मुख्य सचिव रही हैं। वह मध्यप्रदेश और केंद्र में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रही। वे अत्यंत अध्ययनशील महिला थी और उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मुख्यमंत्री बनने पर निर्मला बुच को अपना सलाहकार नियुक्त किया था उन्होंने कई पुस्तकों का संपादन भी किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने उनके निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती निर्मला बुच जी के निधन के समाचार से मन दुःखी है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता अद्भुत थी। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं परिजनों के साथ हैं।

भोपाल शहर हो या मप्र,हर बड़े छोटे व्यक्ति से उनके संबंध रहे हैं। परिवार में कई प्रशासनिक अधिकारी अफ़सर रहे हैं। पर उम्र के इस पड़ाव पर बीमारी ने उनको भी लील लिया। जैसे ही बड़ी हस्तियों को यह खबर पता चली तो सभी ने अपनी अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us