भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा की सफलता पर सभी का अभिनंदन,CM शिवराज

भोपाल,राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों को संबोधित किया साथ ही केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे,मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा मैं आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से अभिनन्दन करता हूं।हमारी संसद ने नारी शक्ति वंदन बिल पास कर दिया है। आजादी के अमृत काल में आधी आबादी को पूरा न्याय मिला है।भाजपा की रीति-नीति में महिला सशक्तिकरण प्राथमिकता रही है।बहन-बेटियों को निकाय चुनावों में 50%, पुलिस भर्ती में 35% आरक्षण और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना जैसी अनेक योजनाएं इसका प्रमाण हैं।मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा को मिली अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा उनकी टीम और लाखों कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा हमारी यात्रा के जवाब में कांग्रेस आक्रोश यात्रा निकाल रही है, जिसमें दिग्विजय सिंह जी का फोटो पोस्टर से गायब है और कमलनाथ जी आक्रोश यात्रा से ही गायब हैं।कांग्रेस आक्रोश यात्रा निकाल रही है जिसमें उनके कार्यकर्ता आपस में आक्रोश का प्रकटीकरण कर रहे हैं, धक्का-मुक्की, डंडा और बंदूकें निकाल रहे हैं। कांग्रेस की यात्रा के पोस्टर से दिग्विजय का फोटो गायब है तो कमलनाथ यात्रा से ही गायब हैं।जिस पार्टी का नेता पहिए वाले सूटकेस को सिर पर लेकर चलता है सोचिए उस पार्टी का भविष्य क्या होगा!कमलनाथ ने भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया था इसलिए उनके खिलाफ जनता का आक्रोश है। इंडी गठबंधन के नेता सनातन का अपमान कर रहे हैं। लेकिन दुर्भाग्यजनक है कि सनातन की आलोचना होती है तो कमलनाथ मौनी बाबा बन जाते हैं और जब वोट लेना होता है तो ढोंगी बाबा बन जाते हैं, कमलनाथ जी और कांग्रेस के खिलाफ जनता में आक्रोश है…क्योंकि कमलनाथ जी ने हमारी योजनाओं को बंद करने का पाप किया। बच्चों के लैपटॉप छीन लिए, संबल योजना बंद कर दी, बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की बहनों के ₹1000 बंद कर दिए।I.N.D.I. गठबंधन में सनातन का अपमान करने वाले भरे हुए हैं…जब आपके गठबंधन के साथी सनातन का अपमान करते हैं, तो आप एक शब्द क्यों नहीं बोलते हैं ? पत्रकार वार्ता में नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ होने जा रहा है। हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। इस महाकुंभ के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता आगामी चुनाव में “महाविजय का संकल्प” लेंगे।मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किए हैं।मध्य प्रदेश में केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं को पूरी शिद्दत से लागू किया गया है।मैं पूर्ण विश्वास से कहता हूँ कि विकास और गरीब कल्याण के बल पर आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय होगी।वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने विकास और गरीब कल्याण को जमीन पर उतारने का काम किया है, इसी का परिणाम है कि हमारी पाँचों जन आशीर्वाद यात्राओं को जनता का अपार स्नेह और आशीष मिला। पाँचों जन आशीर्वाद यात्राओं का प्रदेशभर के 2500 स्थानों पर स्वागत हुआ, 2050 स्थानों पर मंच सभाएं की गईं। यात्रा ने लगभग 10 हजार 880 किमी की दूरी तय की।
यात्रा के माध्यम से हमने लगभग 1 करोड़ से अधिक लोगों से संपर्क कर आशीर्वाद लिया, जिनमें से लगभग 48 लाख लोगों ने सीधे तौर यात्रा में सहभागिता की। 25 सितंबर को इन यात्राओं का समागम कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा, जिसमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को महाविजय का संकल्प दिलाएंगे।भाजपा को अपार स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करने के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता और कार्यकर्ताओं को प्रणाम करता हूँ।
हम निकले थे जनता का आशीर्वाद लेने हर द्वार,
जनता ने दिल खोलकर कहा “फिर इस बार भाजपा सरकार

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us