CM शिवराज की किसानों के लिए बड़ी घोषणा, अब किसान सम्मान निधि इतनी मिलेगी

आज मप्र के राजगढ़ में ‘किसान कल्याण महाकुंभ’ में 70 लाख कृषक परिवारों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 1400 करोड़ रुपये की राशि को सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित कर अन्नदाताओं को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना के बाद अब किसानों को बड़ी सौगात देते हुए किसान सम्मान निधि में बड़ी बढ़ोतरी करते हुए हुए 4 हज़ार साल की जगह अब 6 हार्य साल करते हुए किसान सम्मान निधि की राशि 6 हज़ार केंद्र सरकार और राज्य सरकार की राशि भी 6 कर दी यानी अब मप्र के किसानों को 12 हज़ार साल मिला करेंगे।

वहीं माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 44.49 लाख मध्यप्रदेश के किसानों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से ₹2,933 करोड़ का अंतरण किया। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं प्रदेश के किसानों की ओर से माननीय रक्षा मंत्री जी का अभिनन्दन करता हूँ।

कार्यक्रम में नल जल योजना-156 ग्राम में जल प्रदाय का लोकार्पण भी किया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि कोई किसान को अन्नदाता कह कर संबोधित करता है, कोई जीवन दाता कह कर बुलाता है मगर कोई मुझसे पूछे तो मैं यही कहूंगा कि हमारे देश का किसान, अन्नदाता भी है, जीवनदाता भी है और साथ ही इस भारत का भाग्य विधाता भी है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमने राजनीति में विश्वसनीयता का संकट समाप्त किया है।

पिछले नौ सालों में कृषि का केन्द्रीय बजट 25000 करोड़ रूपए से बढ़ कर 2022-23 में 1 लाख 25 हजार करोड़ हो गया है। देश में अनाज उत्पादन बढ़ कर 315 लाख मीट्रिक टन हो गया है। आज दुग्ध उत्पादन में हम नम्बर वन है। गेहूं, चावल, चाय, फल-सब्जी, चीन और मछली उत्पादन में भारत पूरी दुनिया में नम्बर टू है।

राजनाथ ने कहा आज देश के अधिकांश गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ दिया गया है। पिछले नौ वर्षों में देश के ग्रामीण इलाकों में 3.5 लाख कि.मी. पक्की सड़कों का निर्माण हुआ है। इस मध्य प्रदेश में करीब 60 लाख घरों में Piped Water Supply पहुंचा दी गई है।यह हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की संवेदनशीलता का उदाहरण है। अब तो महिलाएं सेना में भी बढ़ चढ़ कर शामिल हो रही है। सैनिक स्कूलों और NDA के दरवाजे हमारी बेटियों के लिए खोल दिए गए है। अभी पिछले ही दिनों एक महिला आफिसर को सियाचिन में तैनात किया गया है और अब वे नौ सेना के युद्ध पोतों पर भी काम कर रही है। यानि हिंद महासागर की गहराई से लेकर सियाचिन की ऊँचाई तक महिलाएं देश की रक्षा करने का भी बीड़ा उठाए हुए है। चुनाव नज़दीक आने पर आपको कई ‘मौसमी हिंदू’ भी दिखाई देने लगते हैं। आजकल कभी बजरंगबली तो कभी माँ नर्मदा की आरती उतारी जा रही है। नर्मदा के प्रति सम्मान तो शिवराजजी ने किया है। शिवराजजी ने मध्य प्रदेश असेंबली से प्रस्ताव पारित करके नर्मदा को living entity के रूप में मान्यता दी थी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us