CM शिवराज ने कहा अहिल्याबाई होल्कर का ग्वालियर में भव्य स्मारक बनेगा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर के ग्राम बेहटा में आयोजित बघेल समाज के संभाग स्तरीय सम्मेलन में सम्मिलित होने से पहले लोकमाता अहिल्या देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा लोकमाता अहिल्यादेवी के नाम पर पाल, बघेल, धनगर समाज का कल्याण बोर्ड बनेगा एवं अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
बस स्टैंड का नाम लोकमाता अहिल्यादेवी के नाम पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा की हम सब लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के वंशज हैं, उन्होंने लोक कल्याण के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मां अहिल्याबाई होल्कर का ग्वालियर में भव्य स्मारक बनाया जाएगा।
लोकमाता अहिल्यादेवी की जयंती पर ऐच्छिक अवकाश रखा जाएगा।