सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, मध्य प्रदेश आने के लिए किया आमंत्रित

दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज दिल्ली पहुंचकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू से सीएम शिवराज की यह पहली शिष्टाचार मुलाकात है। सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति को मध्य प्रदेश आने का निमंत्रण दिया। सीएम शिवराज से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की।

मंगलवार दोपहर करीब साढे 4 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे। सीएम शिवराज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हाल ही में अतिवृष्टि से बने मध्य प्रदेश के हालातों की जानकारी दी। काफी देर तक दोनों के बीच प्रदेश और देश के विकास के लिए उठाए जा रहे महत्वपूर्ण कदमों पर बात हुई। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति को एक बार फिर मध्यप्रदेश की धरती पर पधारने के लिए आमंत्रित किया। ज्ञात हो कि राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू भोपाल में हुए अपने भव्य स्वागत पर भावुक हो गई थी। उस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश वासियों और शिवराज सरकार की काफी तारीफ की थी। राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज अब पीएम मोदी, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर सकते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us