मध्य प्रदेश स्थापना दिवस की सीएम शिवराज ने जनता को दी बधाई, कहा: प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाएंगे

भोपाल। मध्यप्रदेश के 67 वें स्थापना दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज एक विशेष आलेख लिख प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि यह स्थापना दिवस हमारी संस्कृति और उसके जुड़ाव का प्रतिबिंब है, अपनत्व का प्रकटीकरण है। शिवराज सरकार में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। पहले जिस राज्य को बीमारू राज्य कहा जाता था वह शिवराज सरकार में सुचारू बना और अब आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी और सीएम शिवराज के प्रयासों से 72 साल बाद कूनो राष्ट्रीय अभ्यारण में चीतों की पुनर्स्थापना हुई है।

सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस साल प्रदेश की आर्थिक विकास दर 19.76% है। मध्य प्रदेश तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है सीएम ने जनता से प्रदेश की प्रगति और विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की। मध्य प्रदेश अपनी बहुरंगी बहुमुखी विशेषताओं के कारण देश की धड़कन कहा जाता है। शिवराज सरकार पीएम मोदी द्वारा दिए गए मंत्र सबका साथ सबका विकास और सब के प्रयास को आत्मसात करके प्रदेश को आगे बढ़ा रही है। यहां जनकल्याण, सुराज और विकास की त्रिवेणी ने शासन तंत्र का आधार स्तंभ बनकर जनता के जीवन को बदलने का काम किया है। सीएम शिवराज ने भरोसा जताया कि भारत वर्ष 2070 तक शुद्ध कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। आज प्रदेश सोलर एनर्जी के क्षेत्र में भी प्रगति पर है। रीवा में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना के बाद अब नीमच, शाजापुर, मुरैना, छतरपुर में भी सौर ऊर्जा के उत्पादन का कार्य चल रहा है।

शिवराज सरकार में बना किसान समृद्ध और आमजन खुशहाल

मध्य प्रदेश को हार्ट ऑफ इंडिया के साथ ही अब लंग्स ऑफ इंडिया बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। निरंतर प्रयास और जनता के सहयोग से मध्यप्रदेश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वर्ष 2003 में मात्र 44 हजार किलोमीटर सड़कें थी, अब 3 लाख किलोमीटर क्षेत्र की सड़कों का विस्तार हुआ है। पहले प्रदेश में बिजली कभी-कभी आती थी लेकिन अब 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहती है। वर्ष 2003 में विद्युत क्षमता 5173 मेगावाट थी जो अब बढ़कर 22672 मेगावाट हो गई है। हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करके देश भर में मध्यप्रदेश ने इतिहास रच दिया है। एक समय था जब मध्यप्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे अब 24 मेडिकल कॉलेज हो गए हैं। जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश अग्रणी है, बुरहानपुर जिला तो हर घर हर जल प्रमाणित देश का प्रथम जिला है। इन्वेस्टर फ्रेंडली मध्य प्रदेश स्वच्छता रैंकिंग में देश में पहले स्थान पर है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us