श्योपुर जिला बैठक मे मुख्यमंत्री शिवराज ने दिया बूथ को मजबूत करने का मंत्र

  • भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने रविवार को श्योपुर के नवोदय स्कूल प्रांगण में आयोजित जिले की संगठनात्मक बैठक में कही। बैठक को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने संबोधित किया।

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि गरीब कल्याण हमारा संकल्प है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनसेवा का काम कर रही हैं। हमें पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ जिन्हें लाभार्थी तक पहुंचाकर उनको लाभ दिलाना और उन्हें पार्टी से जोड़ना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पार्टी को आगे बढ़ाकर आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि कुछ देश विरोधी ताकतें सामाजिक विद्वेष फैलाने का प्रयास कर रही है, हमें सजक और सतर्क होकर काम करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर मजबूती के साथ काम करने की बात कही।


केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद के दर्शन को आत्मसात करके भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार ने अंतिम छोर पर खड़े हुए व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाकर उन्हें राहत दी है। आज देश में विचारधारा के आधार पर काम करने वाला सबसे बड़ा दल अगर कोई है तो केवल भारतीय जनता पार्टी है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हम विचारधारा आधारित दल हैं। हमारे कार्यकर्ता भारत मां को परम वैभव पर ले जाने के लिए संकल्पित है। कार्यकर्ताओं के दम पर हम आज विश्व का सबसे बडा दल बने हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि देश के जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हट चुकी है और अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। यह सब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में संभव हो सका है।


केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने घटते जनाधार और भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से भयभीत है। कांग्रेस के पास भ्रम फैलाने के अलावा कुछ बचा नहीं है। इसलिए वह जनता में भ्रम पैदा करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को कांग्रेस के झूठ को बेनकाब करना है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us