निवाली में लाड़ली बहना सम्मेलन शामिल हुए मुख्यमंत्री, SDM की शिकायत मिलने पर हटाने के निर्देश

बड़वानी– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आज बड़वानी के निवाली में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया।
निवाली में मंच पर लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बहनों द्वारा बनाई गई विशेष बड़ी राखी उन्हें भेंट की गई। ग्राम बोरलाय की दिशा आजीविका समूह की अध्यक्ष योगिता राजेश पाटीदार के अनुसार करीब 211 फीट लंबी विशेष राखी की मुख्यमंत्री ने सराहना की। मंच से मुख्यमंत्री ने गाना गाया ‘फूलों का तारों का सबका कहना है, लाखों हजारों में ये मेरी बहना है….।’ मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पहले बेटियों के साथ भेदभाव होता था लेकिन आज बेटियों को पूरा सम्मान दिया जा रहा है। बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसो से मेरी तमन्ना थी कि मैं प्रदेश की अपनी समस्त बहनों को राखी पर उपहार दूँ। फिर मैंने सोचा कि यह उपहार वर्ष में एक बार ही क्यों हर माह दिया जाए। लाड़ली बहना योजना इसी सोच का परिणाम है, जिसमें बहनों को हर माह 1000 रूपये दिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस ने संबल योजना बंद कर दी थी। बेटा बेटियों के लैपटाप बंद कर दिए थे। 371 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण-शिलान्यास हितग्राहियों को हितलाभ बाँटे। इसमें 221 करोड़ 72 लाख रूपये के 9 कार्यों का भूमि-पूजन और 149 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत के 5 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पानसेमल में पाइप लाइन से नर्मदा का जल पहुँचाने के लिए तुरंत सर्वे करवाया जाएगा। उन्होंने प्रदेश की हर नगर पंचायत को विकास के लिए 2 करोड़ रूपए अतिरिक्त रूप से दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि काजल माता सिंचाई परियोजना, सेंधवा लिफ्ट इरीगेशन और पानसेमल लिफ्ट इरीगेशन का कार्य भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न 10 तालाबों के लिये डीपीआर बनाने के निर्देश भी दिये
कार्यक्रम के बाद पैसा एक्ट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ शिकायतें मिलने पर राजपुर एसडीएम वीरसिंह चौहान को हटाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सालिटांडा के कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
