Budget2024: 2 करोड़ लोगों को मिलेंगे फ्री आवास, अंतरिम बजट के बड़े ऐलान इस खबर में जानिए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 को संसद में पेश कर दिया है। अंतरिम बजट में आम और खास लोगों के लिए कौन से बड़े ऐलान किए गए हैं। महिलाओं, युवाओं, अन्नदाता और गरीबों के कल्याण पर सरकार की प्राथमिकता है। GST से एक राष्ट्र, एक बाजार। दिव्यांगो को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर। 2023 में युवाओं ने खेलों में इतिहास रचा। मुश्किल वक्त में G20 की अध्यक्षता और आयोजन किया।
- अगले 5 सालों में हम 2024 तक विकसित भारत का सपना देखेंगे।
- सोलर रूफ टॉप वाले 1 करोड़ घरों को मुफ्त बिजली।
- किराए के मकानों में रहने वालों को दिलाएंगे मकान। 2 करोड़ लोगों को मिलेंगे ग्रामीण आवास।
- मत्स्य योजना से 55 लाख लोगों को रोजगार।
- एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं।
- 10 साल में दोगुने होकर 149 एयरपोर्ट। बड़े शहरों में नमो और वंदे भारत का विस्तार।
- 40000 सामान्य ट्रेन बोगियों को वंदे भारत में अपग्रेड किया जाएगा।
- इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख 11 हजार 111 करोड़ रुपये खर्च हुए।
- बायोफ्यूल के लिए समर्पित योजना लाए हैं।
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए ई-वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।
- रेलवे-समुद्र मार्ग को भी जोड़ने पर जोर रहेगा।
- पर्यटन केंद्रों के विकास में तेजी लाएंगे. पर्यटन सेक्टर में विकास तेज हो रहा है।
- राज्यों को ब्याजमुक्त कर्ज दिया जा रहा है।
- टियर 2 और टियर 3 शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा।
- लक्षद्वीप में नई परियोजनाएं शुरू होंगी।
- पीएम आवास योजना में 70 फीसदी घर महिलाओं के लिए बने हैं।
- पर्यटन क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा।
- 75 हजार करोड़ का लोन ब्याजमुक्त दिया गया है।
- 2014 से 2023 तक एफडीआई भी बढ़ा है. सुधार के लिए 75 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।
- जुलाई में पूर्ण बजट आएगा. उसमें विकसित भारत का रोडमैप प्रस्तुत किया जाएगा।
- इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा. जनसंख्या वृद्धि को लेकर कमेटी गठित की गई है।
- स्किल इंडिया में 1.47 करोड़ युवाओं को ट्रेंड किया है।
- पीएम मोदी ने जय अनुसंधान का नारा दिया है. इसे साकार करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
- 4 साल में आर्थिक विकास में तेजी आई है. युवा शक्ति प्रौद्योगिकी योजना बनाएंगे।
- तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे. यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार किया जाएगा।
- पीएम गति शक्ति योजना में काम तेज किया जाएगा।
- माला-भाड़ा परियोजना को भी विकसित किया जाएगा।
- 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। हवाई अड्डों की संख्या बढ़ गई है, विमानन कंपनियां एक हजार विमानों का ऑर्डर देकर आगे बढ़ रही हैं।
आयकर स्लैब में बदलाव नहीं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल आयकर दाताओं को राहत नहीं दी गई है। 7 लाख तक की आय पर टैक्स नहीं लिया जाता है। इनकम टैक्स भरने की प्रक्रिया आसान की गई है। रिफंड भी जल्द जारी किया जाता है। जीएसटी संग्रह दो गुना हो गया है। जीएसटी से अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को बदला गया है।
10 साल में तीन गुना टैक्स कलेक्शन बढ़ा
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, राजकोषीय घाटा 5.1 फीसदी रहने का अनुमान है
- 44.90 करोड़ रुपए का खर्च है और 30 लाख करोड़ का रेवन्यू आने का अनुमान है
- 10 साल में इनकम टैक्स कलेक्शन तीन गुना बढ़ गया है
- 7 लाख की आय वालों को कोई कर देय नहीं है
- 2025-2026 तक घाटा को और कम करेंगे