भाजपा का “सेल्फी विथ हितग्राही” अभियान की शुरुआत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाडली बहना योजना शुरू किए जाने पर बैठक के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी बहनों ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का सम्मान किया। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने लाडली लक्ष्मी योजना की हितग्राहियों का पूजन और सम्मान कर महिला मोर्चा के सेल्फी विथ हितग्राही अभियान की शुरूआत की।
भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार और राज्य की शिवराज सरकार की योजानाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उनको पार्टी से जोड़ेगी। इसके लिए बीजेपी के 7 मोर्चों के पदाधिकारियों और जिलों के अध्यक्षों को निर्देश दिये गए। भोपाल में सोमवार को बीजेपी की दूसरे दिन की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने 7 मोर्चां की संयुक्त बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को संबोधित किया। इस दौरान क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया एवं प्रदेश सह प्रभारी पंकजा मुंडे मंचासीन थे। जैसे जैसे चुनावों की तारीख नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे भाजपा अपने संगठन को मजबूत करती जा रही हैं। लगातार बैठक और कार्यक्रम के माध्यम से3 कार्यकर्ताओं को बूस्ट किया जा रहा हैं।