इंदौर में 15 देशों के प्रवासी भारतीयों से भाजपा नेताओं ने किया संवाद

मोदी सरकार की विदेश नीति से भारतीय संस्कृति का अभ्युदय हुआ

इंदौर। इंदौर में आज से शुरू हुए 3 दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शामिल होने आए अतिथियों से आज भाजपा नेताओं ने भी संवाद किया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति वसुदेव कुटुंब की रही है, पूरे विश्व को हम एक परिवार के रूप में देखते हैं, यही कारण है कि जब कोरोना का संकट आया, तो प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने भारत में निर्मित वैक्सीन को दुनिया के अन्य देशों तक पहुंचाकर संकटमोचक की भूमिका निभाई। चाहे रक्षा नीति की बात हो या व्यापार नीति की भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विदेश नीति हर मोर्चे पर सफल हुई है। मोदी सरकार की विदेश नीति से भारतीय संस्कृति का अभ्युदय हुआ है, जिसमें हमारे प्रवासी भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को इंदौर भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, विदेश विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 देशों से पधारे प्रवासी भारतीयों से संवाद करते हुए कही। कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विजयी चौथाईवाले, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद ने भी संबोधित किया। 
भारतीय जनता पार्टी इंदौर संभागीय कार्यालय में रविवार को भाजपा विदेश विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 देशों से पधारे प्रवासी भारतीय शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता पार्टी विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विजयी चौथाईवाले, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश महामंत्री सबनानी, सुश्री कविता पाटीदार, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जिला अध्यक्ष  गौरव रणदीवे उपस्थित थे। देश-विदेश से पधारे प्रवासी भारतीयों का पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा विदेश विभाग की प्रदेश संयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता ने प्रस्तुत की।

मोदी जी के नेतृत्व में विपरीत परिस्थियों में भी भारत ने सफलता हासिल की : राव
पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति हमेशा परिवार भाव की रही है और यही कारण है कि भारत का व्यक्ति विदेश में रहकर भी अपनी मातृभूमि को लेकर हमेशा तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि जब विश्व कोरोना संकट और आर्थिक मंदी से जूझ रहा था, तब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सफल नीतियों के कारण भारत कोरोना को हराने में सफल रहा और भारत में आर्थिक मंदी का कोई असर नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व के कारण विपरीत परिस्थियों में भी भारत ने सफलता हासिल की। श्री राव ने देश भर से पधारे प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग भारत की पहचान, स्वाभिमान और मुखर आवाज हैं।

मालवा की संस्कृति अतिथि देवो भवः की : विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया के अन्य देशों में भारत का नाम रोशन करने वाले लोग शामिल हो रहे हैं। आज भाजपा कार्यालय में हमारे प्रवासी भारतीयों के आगमन से हम उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मालवा अपनी संस्कृति के लिए पहचाना जाता है, जिस तरह अतिथि देवो भवः की संस्कृति से यहां की नागरिकों ने हमारे प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया है, वह एक सदेश देता है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों का स्वागत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश आप सभी का पलक-पावड़े बिछाकर अभिनंदन करता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से आपका अभिनंदन करता हॅूॅ।

डिजीटल क्रांति का श्रेय मोदी जी को : डॉ. चौथाईवाले
भारतीय जनता पार्टी विदेश विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. विजयी चौथाईवाले ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत में डिजीटल क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। उन्होंने हमें सिखाया कि अपने अच्छे कार्यों से दुनिया को अवगत कराते रहना चाहिए, ताकि अन्य लोग भी आपसे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।

भारत ने हमेशा दुनिया को दिया, इसलिए भारत विश्वगुरू : हितानंद
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने दुनिया को हमेशा कुछ ना कुछ देने का काम किया है। भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि विश्व हमारा परिवार है, जिसे हम वसुदैव कुटुंबकम कहते हैं। भारत ने हमेशा दुनिया को प्रेरणा देने का कार्य किया है, इसलिए भारत विश्व गुरु कहलाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिव्या गुप्ता एवं आभार डॉ. सुधांशु गुप्ता ने माना।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us