केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मप्र की बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने की घोषणा

भोपाल- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नियुक्ति की हैं जिसमें केंद्रीय मंत्री तोमर को मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंध समिति का संयोजक बनाया गया हैं।
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी।केंद्रीय मंत्री तोमर मप्र भाजपा के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। तोमर के बारे में कहा जाता हैं कि मप्र में जमीनी पकड़ रखते हैं तोमर। इसलिए उनको चुनाव प्रबंधन का कार्य दिया गया हैं। आज सुबह दिल्ली से भोपाल आ चुके हैं तोमर। दोपहर में होने वाली बैठकों में भाग लेंगे नरेंद्र सिंह तोमर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नरेंद्र सिंह की तोमर की जोड़ी मध्यप्रदेश में प्रसिद्ध है यह दोनों की जोड़ी कई चुनाव को लेकर अपना प्रबंधन और नेतृत्व से मध्य प्रदेश की राजनीति में अपना परचम लहरा चुकी है। इसलिए काफी समय से इस जोड़ी को प्रबंधन और मुख्यधारा में लाकर काम करने की मप्र में मांग उठ रही थी इसलिए केंद्रीय नेतृत्व ने आज नरेंद्र सिंह तोमर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर मध्य प्रदेश की कमान दे दी है।
