सामान्य वर्ग के लिए शिवराज सरकार का बड़ा निर्णय

देश के 5 राज्यों में सामान्य वर्ग को सभी भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण और न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में छूट मिलती हैं अब यह व्यवस्था मप्र में भी लागू हो गईं। इस निर्णय से मध्यप्रदेश के निर्धन सामान्य वर्ग के युवाओं को विभिन्न सेवाओं में आने के अवसर बढ़े हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ईडब्ल्यूएस आरक्षण संघ द्वारा अभिनंदन किया गया। इस मौके पर सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री शिवराज ने संघ के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी वर्गों के साथ न्याय हो यह उनकी सोच है, न्याय से कोई वंचित नहीं होना चाहिए। राष्ट्र के विकास में सामान्य वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान है। हम सब भारत माँ की संतान हैं। किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर वर्ग को उसका अधिकार मिलना चाहिए। मैं भी इसका पक्षधर हूँ। मेरे संज्ञान में जैसे ही यह मामला आया तो इसका फैसला लेने में देर नहीं की। अन्य क्षेत्रों में भी विसंगति है तो ध्यान दिलाए जाने पर परीक्षण के बाद आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे