दिवाली से पहले मिलेगी एमपी के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, 4% बढ़े हुए एरियर का होगा भुगतान

भोपाल। यह दिवाली मध्यप्रदेश के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खुशियों भरी दिवाली होने वाली है। दिवाली से पहले मध्य प्रदेश के शासकीय-कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल रही है। शिवराज सरकार एमपी के साढे 7 लाख शासकीय कर्मचारियों को 4% बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देने जा रही है। इससे अब मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को कुल 38% महंगाई भत्ता मिलेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% से सीधे 38% महंगाई भत्ता होने से मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों-अधिकारियों को काफी लाभ होगा। यह बढा हुआ महंगाई भत्ता अक्टूबर माह की वेतन में जुड़कर नवंबर में शासकीय कर्मियों के खाते में जमा किया जाएगा। हालांकि अब इस पहलू पर भी विचार चल रहा है कि 24 अक्टूबर को पड़ने वाली दिवाली से पहले यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता शासकीय कर्मचारियों को दिया जाएगा। 11 अक्टूबर को इस पर अहम निर्णय लिया जा सकता है। 4% डीए बढ़ने से शासकीय कर्मियों को 620 रुपए से लेकर 8558 रुपए तक का फायदा होगा। साथ ही पिछले 3 महीने की एरियर राशि भी शासकीय कर्मियों को 1860 रुपए से लेकर 34232 रूपए तक मिलेगी। डीए बढ़ाए जाने से इस वित्तीय वर्ष से सरकार पर 700 करोड रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us