हल्की-फुल्की भूख हो या हो Weight Loss की बात, दोनों के लिए है काफी असरदार और फायदेमंद की बात

मानसून का समय चल रहा है और ऐसे समय में हमें कुछ टेस्टी खाने का मन करता है। जिसके लिए हम झटपट तैयार होकर बाहर चले जाते हैं। बाहर का खाना हमारे हेल्थ के लिए काफी हानिकारक हो सकता है बाहर ज्यादा से ज्यादा लोग जंक फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। और यह तो आपने सुना ही होगा कि मानसून के समय में बाहर का कुछ भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे काफी सारी बीमारियां होने का डर लगा रहता है, और वजन बढ़ने का खतरा भी बना रहता है। वहीं जो भी आपको बाहर की चीज खानी है वह आप घर पर भी बना सकते हैं और घर पर बनी हुई चीज काफी ज्यादा हेल्दी और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। आइए जानते हैं अब स्नैक्स के बारे में जिससे हल्की-फुल्की भूख मिटा सकते हैं।
1 वेजिटेबल से बना दलिया :
सामग्री
करी पत्ते
राई
हरी मिर्ची
सब्जियां: प्याज, गाजर, मटर, टमाटर
इसको बनाने के लिए सबसे पहले हमें एक कढ़ाई में तेल डालना होगा तेल गर्म होने पर उसमें राई और करी पत्ते से तड़का लगाना होगा, उसके बाद हम इसमें मिलाएंगे प्याज, गाजर, मटर टमाटर की सब्जियों को और इसमें ही दलिया डाल कर फ्राई कर लेंगे, इसके बाद इसमें पानी डालकर अच्छे से उबल लेंगे यह काफी ज्यादा सेहत के लिए लाभदायक होता है।
2 भेलपुरी:
सामग्री
लाई
प्याज
हरी मिर्च
धनिया पत्ती
नींबू का रस
भुने हुए चने और मूंगफली
भेलपुरी
भेलपुरी बनाने के लिए हमें सबसे पहले जरूरत होगी लाई की जिसे मुरमुरे भी कहा जाता है। एक बाहों में मुरमुरे को डालकर इसमें कटी हुई प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस, धनिया पत्ती, भुने हुए चने और मूंगफली और ऊपर से मसाले को भी मिलाकर तैयार किया जाता है। यह काफी स्वादिष्ट और फायदेमंद होता है।