अतीक अहमद का खास शूटर गुड्डू मुस्लिम गिरफ्तार!

गुड्डू मुस्लिम गिरफ्तार
महाराष्ट्र- उमेशपाल हत्याकांड में आरोपी और 5 लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि गुड्डू मुस्लिम को नाशिक से गिरफ्तार किया गया है। गुड्डू मुस्लिम ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। STF की टीम लगातार गुड्डू की लोकेशन ट्रेस कर रही थी। इससे पहले भी गुरुवार यानी 13 अप्रैल को गुड्डू मुस्लिम की लोकशन ट्रेस कर उसे घेरा गया था। लेकिन तब वह STF टीम की आंखों में धूल झोंक कर निकल गया था।
कल ही अतीक अहमद और उसके साथी अशरफ की हत्या कर दी गई जब दोनों मीडिया से बात कर रहे थे तभी उसके अशरफ़ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था इसके बाद ही हमलावर ने इन पर गोलियां दाग दी थी जिसमे दोनों मारे गए। हालांकि हमलावर गिरफ्तार हो चुके हैं।