प्रदेश के 64 हजार बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई अटल जी की जयंती


कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न अटल जी का पुण्य स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए


कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

भोपाल। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेयी जी की जयंती प्रदेश के 64 हजार बूथों पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रिय नेता अटलजी का पुण्य स्मरण करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। बूथ केंद्रों पर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। साथ ही बूथ केंद्रों पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात् बूथ बैठक आयोजित हुईं। भोपाल में अरेरा हिल्स स्थित अटलजी की प्रतिमा पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री  हितानंद जी इंदौर के वार्ड 43, बूथ क्रमांक 164 पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इंदौर के वार्ड क्र. 43 के बूथ क्रमांक 164 पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन-दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर स्वच्छता कर्मियो व सरकार की ग़रीब कल्याण योजना के हितग्राहियों का सम्मान किया। कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के ’मन की बात‘ रेडियो कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। श्रद्धेय अटलजी की जयंती पर नगर के सभी बूथों पर व्याख्यान एवं अटलजी के जीवन पर संगोष्ठियों एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि अटल जी भारतीय संस्कृति और संस्कार के प्रतीक थे। उनके असंख्य गुणों में से यदि हम एक भी गुण ग्रहण कर लें तो हमारा जीवन सार्थक होगा। इस अवसर पर इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  गौरव रणदिवे, वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे, विधायक महेंद्र हार्डिया सहित वार्ड के पार्षद, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
भोपाल में एमपी नगर स्थित अरेरा हिल्स पर स्व. अटलजी की प्रतिमा पर प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित राजधानी के 29 मंडलों के हर बूथ पर प्रदेश व जिला पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। पार्टी के कार्यकर्ता ने अस्पताल, वृद्धाश्रम, मातृछाया सहित सेवा बस्तियों में फल, खाद्यान्न और गर्म कपड़े वितरित किए। पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने सेवा कार्य कर स्व. अटलजी को याद किया। भोपाल के सभी बूथों पर सुशासन दिवस के कार्यक्रम हुए, कार्यकर्ताओं बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम को सुनकर बूथ बैठक आयोजित की। भोपाल के वार्ड 36 के बूथ क्रमांक 170 में पार्टी के प्रदेश मंत्री  राहुल कोठारी, वार्ड 15 के बूथ न.130 में प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रफत वारसी, वार्ड 59 के बूथ न. 303 में म.प्र. शासन मंत्री श्री विश्वास सारंग, वार्ड 15 के बूथ न. 197 में भोपाल संभाग प्रभारी श्रीकांत देव सिंह, जिला प्रभारी  महेंद्र सिंह यादव, वार्ड 5 के बूथ न.105 में विधायक  रामेश्वर शर्मा, वार्ड 51 के बूथ न.245 में पूर्व सांसद श्री आलोक संजर ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसी प्रकार जिले के सभी 29 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुना गया। 
नर्मदापुरम जिले के 22 मंडलो के सभी बूथों पर भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटलबिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल खापरखेड़ा मंडल के ग्राम सुरेलाकला के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राजपूत ने डोलरिया के बूथ क्र 218 पर सम्मिलित रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना पुरोहित 69 बूथ पर सम्मिलित रही। इस अवसर पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
उज्जैन के सभी बूथांे पर भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। नगर के प्रत्येक बूथ पर अटलजी के चित्र पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए और अटलजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा हुई। साथ ही प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना गया। जयंती पर नगर अध्यक्ष  विवेक जोशी, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक  पारस जैन, महापौर श्री मुकेश टटवाल ने अपने अपने बूथों पर श्रद्धेय अटल जी तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। 
जबलपुर जिले के सभी 954 बूथांे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर साँसद  राकेश सिंह ने पूर्व विधानसभा के एक बूथ में जाकर अटल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर सहित सभी जनप्रतिनिधि एवँ पदाधिकारी बूथो के कार्यक्रम में शामिल हुए।
रीवा के बूथ क्रमांक 180 में जिलाध्यक्ष डॉ अजय सिंह सेमरिया ने विधानसभा के बूथ समिति के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना तथा सुशासन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मण्डला जिले के बिछिया विधानसभा के सिझौरा में बूथ पर कार्यकारिणी सदस्यों के साथ केंद्रीय इस्पात व ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने मन की बात सुनी एवं आधुनिक भारत के निर्माता भारतीय राजनीति के युग पुरूष  अटल बिहारी जी की जयंती पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष  अनुराग चौरसिया सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
झाबुआ के सभी 19 मंडलों के 981 बूथों पर आज भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस पर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं से जनता को अवगत कराया। सभी बूथों पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को भी सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री भानु भुरीया सहित पार्टी की जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गुना जिले के सभी बूथों पर आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया। साथ ही प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना गया। जिला चिकत्सालय में स्थित सेवा भारती पहुंचकर मां अन्नपूर्णा जी को भोग लगाया और मरीजों एवं उनके परिजनों को भोजन कराया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री धर्मेंन्द्र सिंह सिकरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गोविंद दास राठी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भिंड के सभी 26 मंडलों के 477 बूथ केंद्रों पर श्रद्धेय अटल जी का जन्मदिन मनाया गया। महाराणा प्रताप मंडल मे जिला उपाध्यक्ष श्री उपेंद्र शर्मा एवं मंडल कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में गरीबों को फल वितरण किया। अटल जी का जन्मदिन सेवा एवं सुशासन दिवस के रूप में मनाया एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर सुना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
मुरैना के सभी बूथों पर आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेजी की जयंती मनाई गई। साथ ही प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इसी प्रकार वार्ड 12 के बूथ क्रमांक 115 पर पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जिला अध्यक्ष श्री योगेश पाल गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष  नागेन्द्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्री संजय शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उमरिया के सभी बूथों पर आज भारत रत्न श्रद्धेय अटल जी की जयंती मनाया गया। जिले भर में शक्ति केंद्र और मतदान केंद्र स्तर पर अटल जी के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। सभी कार्यकर्ताओं ने आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सभी मतदान केंद्रों में गंभीरता से सुना और देखा। इस अवसर जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
टीकमगढ़ के सभी 13 मंडलों के 1804 बूथों पर आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेजी की जयंती मनाई गई तथा अनेकों जगह बडे़ कार्यक्रम किये गय एवं मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक के के श्रीवास्तव, गोपाल सिंह राय, आशुतोष भटट सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
छतरपुर के प्रत्येक बूथ पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई एवं सभी बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यकर्ताओं द्वारा सुनी गई। जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने नौगांव मंडल के ग्राम सुनाटी में बूथ क्रमांक 73 74 75 पर श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। नगर मण्डल छतरपुर के बूथ क्रमांक 163 164, पर प्रदेश मंत्री श्रीमती ललिता यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  
बैतूल के सभी 29 संगठनात्मक मंडलो के बूथों पर भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओ ने अटल जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद वरिष्ठ नेता हेमंत ख्ंाडेलवाल बैतूल गंज मंडल के बूथ क्रमांक 112 जवाहर वार्ड में, जिलाध्यक्ष  आदित्य बबला शुक्ला ने ग्राम धारूल (पाट) के बूथ क्रमांक 346 पर कार्यकर्ताओ के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us