चीतों का आगमन, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रॉडगेज रेल और मेडिकल कॉलेज, श्योपुर के विकास का इतिहास रचेंगे

आज श्योपुर में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के मुख्य आतिथ्य में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मूंझरी बांध निर्माण के लिए भूमिपूजन-शिलान्यास एवं चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना सहित अन्य विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश के मंत्री तुलसी सिलावट आदि क्षेत्रीय नेतागण उपस्थित थे
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धुआंधार प्रचार लगातार जारी है इसी क्रम में आज श्योपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के माध्यम से हज़ारों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आई जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्योपुर बदल रहा है, यहाँ विकास की गंगा बह रही है। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विकास और जन-कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित हैं

चीतों के आगमन, राष्ट्रीय राजमार्ग, ब्रॉडगेज रेल के बाद श्योपुर में मेडिकल कॉलेज की सौगात विकास का नया इतिहास रच रही है। श्योपुर जैसे पिछड़े जिलों की प्रगति के लिए राशि की कभी कमी नहीं आने दी जाएगी।
श्योपुर में 768 करोड़ रूपये के मेडिकल कॉलेज भवन, मूंझरी वृहद सिंचाई परियोजना, प्रेमसर-रिनीखेड़ा मुढला मार्ग और सीएम राइज शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन के शिलान्यास और 245 करोड़ 41 लाख रूपये के विकास कार्यों के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत वाली चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण भी किया
