सपा-कांग्रेस के बीच समझौता तय : MP में सपा 1 और कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
मध्यप्रदेश चुनाव में बिगड़े सपा और कांग्रेस के रिश्तों में अब सुधार आ रहा है। यूपी में बड़े इंतज़ार के बाद बड़ा समझौता तय हुआ है। यूपी में कांग्रेस 17 और सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं मध्यप्रदेश में सपा को सिर्फ 1 सीट से संतुष्ट होना पड़ा है। सपा खजुराहो लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस तरह यूपी और मध्यप्रदेश में दोनों पार्टियों के बीच समझौता तय हो गया है।