आखिर दिग्विजय सिंह ने यह क्या कह दिया, भाजपा ने ली चुटकी
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का संगठन कमजोर,
संगठन की कमजोरी के कारण वोट नहीं मिलते है।
वायरल वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी हमलावर दिखाई दे रही है भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कमलनाथ पर निशाना साधा और कहा कि अब कमलनाथ जी तो पिछले 5 सालो से संगठन की मज़बूती के बड़े-बड़े दावे करते है लेकिन दिग्विजय सिंह जी ने उनको यह कहकर आईना दिखा दिया।