5 हज़ार 800 खिलाड़ियों के साथ मप्र में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अनेक रिकॉर्ड टूटे

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 के समापन समारोह भोपाल के बोट क्लब पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रामाणिक, राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शामिल हुई।
खेलो इंडिया कार्यक्रम में 5 हज़ार 800 खिलाड़ियों के साथ अद्भुत कार्यक्रम देखने को मिले जिसमें मप्र समेत देश की अद्भुत प्रतिभागियों के कौशल से आने वाले समय मे अंतराष्ट्रीय मंच पर भारत को कई मेडल मिलने की उम्मीद जगी हैं।
इस आयोजन में 40 प्रतिशत लड़कियों की भागीदारी रही, जिसको देखकर कहा जा सकता हैं कि देश की आधी आबादी के लिए यह मौका सुखद रहा जिसमे बेटियों की भागीदारी से बेटियों के प्रति लोगो मे जागरूकता आएगी एवं लड़कियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाने का अधिक मौका प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समापन कार्यक्रम में शामिल होकर कहा कि मध्यप्रदेश में खिलाड़ियों को भरपूर सुविधाओं के साथ सम्मान भी दिया जाएगा। खेलो इंडिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी एक पृथक कार्यक्रम में पुरस्कृत और सम्मानित किए जाएंगे। पिछले खेलो इंडिया गेम्स में देश में 8वें क्रम पर रहने वाले मध्यप्रदेश ने अब तीसरे क्रम पर स्थान बनाया है। यह गर्व और गौरव का विषय है।

केंद्रीय खेल, युवा कार्य और सूचना प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अनेक रिकॉर्ड टूटे हैं। खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान और उनकी पूरी टीम बधाई और धन्यवाद की पात्र है। श्री ठाकुर ने कहा कि बेटियों ने खेलों में कमाल कर दिखाया है। इन खिलाड़ियों ने अनेक अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक के दावेदार होने का प्रमाण दिया है। मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स के लिए बहुत अच्छी व्यवस्थाएँ की गई। निर्धन परिवारों से आए खिलाड़ियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है