सरकार पर हाथियों का व्यापार के रास्ते खोलने का आरोप!

कांग्रेस नेता पूर्व पर्यावरण मंत्री जयराम रमेश ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में संशोधन लया गया था। इस संशोधन से हाथियों के व्यापार पर जो अंकुश लगया गया था उसका दरवाजा खोला जा रहा है। हाथी को 2010 में राष्ट्रीय हेरीटेज पुश का दर्ज़ा दिया गया था।
इसमें सरकार को अधिकार दिया गया है कि किन हालात में हाथियों का व्यापार हो सकता है। यह बिल सलेक्ट कमेटी भेजा जाएगा न कि स्थाई कमेटी को क्योंकी उसका अध्यक्ष मैं हूं। 50 साल में हमारे जंगलों, वन्य इलाकों को बचाने के लिए जो उपलब्धि हुई वह आज खतरे में है।