आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी हुए भाजपा में शामिल

दिल्ली: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। दक्षिण में भारतीय जनता पार्टी का वर्चस्व बढ़ रहा है यह साफ संकेत कांग्रेस के बड़े नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना दे रहा है इसी कड़ी में अब रेड्डी का भाजपा में आना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती साबित होगा।
रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस आलाकमान के गलत फैसलों की वजह से राज्य दर राज्य पार्टी टूट रही, यह एक राज्य की बात नहीं। एक पुरानी कहानी है कि मेरा राजा बहुत बुद्धिमान है वह अपने आप नहीं सोचता और न ही किसी का सुझाव मानता है। आप सबको पता चल गया होगा कि मैं क्या कहना चाहता हूं।
कांग्रेस पार्टी लोगों के मत को नहीं समझ पा रही है। कांग्रेस पार्टी न तो विश्लेषण कर रही है कि गलती क्या है और न ही वे सही करना चाहते हैं। वह यही सोचने हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया।