राहुल गांधी के 150 सीट के लक्ष्य पर मुख्यमंत्री शिवराज का बयान

भोपाल- मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मालिककार्जुन खड़गे, पूर्व सांसद राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल के साथ एमपी के नेताओं की चर्चा हुई। आलाकमान ने सबसे पहले प्रदेश के सभी नेताओं को एकजुटता का संदेश दिया।
बैठक में विधानसभा चुनाव को मंथन के बाद नेताओं को निर्देश दिए गए। एकजुट होकर चुनाव लड़ने के आलाकमान के निर्देश के बाद कर्नाटक राज्य की तर्ज पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। बैठक में राहुल गांधी ने विधान सभा चुनाव में एमपी के नेताओं को टारगेट दिया है। आलाकमान ने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की तरह हम मध्यप्रदेश भी जीतने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि- मध्यप्रदेश में कांग्रेस को 150 सीट मिलेगी। बैठक में 12 जून के प्रियंका गांधी के दौरे को ऐतिहासिक बनाने के निर्देश दिए हैं।
राहुल गांधी के मध्यप्रदेश में 150 से ज्यादा सीटें जितने के दावे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तंज कसा है। शिवराज ने कहा कि दिल बहलाने के लिए बाबा ख्याल अच्छा है। कहा कि -मध्यप्रदेश में बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी।