राहुल के फ्लाइंग किस इशारे पर भड़की स्मृति ईरानी ये किस खानदान के लक्षण

दिल्ली।लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा में राहुल अपना संबोधन पूरा करने के बाद सदन से रवाना हो गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने वक्तव्य में राहुल पर जमकर हमला बोला। स्मृति ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अभद्रता के इशारे किए। उन्होंने कहा कि राहुल सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए। इस घटना को लेकर भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की है।स्मृति ने कहा कि राहुल ने सदन में अभद्रता का परिचय दिया और अभद्रता से जुड़े लक्षण दिखाए। उन्होंने कांग्रेस नेता पर महिलाओं के अपमान के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिन्हें आज मुझसे पहले वक्तव्य देने का अधिकार दिया गया, वह फ्लाइंग किस देकर गए। इस तरह का महिलाओं के प्रति द्वेषपूर्ण आचरण देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये किस खानदान के लक्षण हैं, यह देश देख रहा है।