आखिर राहुल गांधी ने उन महिलाओं की जानकारी पुलिस को क्यो नही दी?

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि उनसे कुछ महिलाएं मिलने आई जिन्होंने बताया कि उनके साथ छेड़छाड़ की जा रही है। जब उन्होंने कहा कि क्या मैं इसके बारे में पुलिस को सूचित करूं, तो महिलाओं ने कहा इससे उनकी परेशानी और बढ़ जाएगी।
एक महिला के साथ रेप हुआ है और राहुल गांधी ने सांसद के रूप में देश के सामने यह बात कही, तो क्या यह जानकारी पुलिस के पास नहीं होनी चाहिए?आज पुलिस नोटिस देने उनके घर गई,उनसे उन महिलाओं के बारे में बताने का निवेदन किया। अब कांग्रेस कह रही है कि लोकतंत्र खतरे में है?