मप्र पुलिस के पास आएगा ऐसा डॉग, जो ज़मीन में 2 फिट गाड़ी वस्तु को भी खोज लेते हैं

NDICtuvt> rNGK fuU =tihtl curÖsgl burltuRm str; fUt ëJtl> VUtuxtu- lRo=wrlgt (mkckr"; Fch& cd=t=e fUtu bti; =ulu Jte lô fuU ëJtl Ctuvt bü meF hnu =tkJ-vüa)
मध्य प्रदेश पुलिस में बढ़ेगी। अभी पांच श्वान प्रदेश पुलिस के पास हैं। चार-पांच और खरीदने की तैयारी है। एक श्वान की कीमत लगभग 90 हजार रुपये है।
विदेशी सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों को खोजने के लिए इनकी सहायता ली थी। तभी से ये चर्चा में हैं। इनका बौद्धिक स्तर (आइक्यू लेवल) अन्य श्वान की तुलना में ज्यादा रहता है। ये जमीन में दो फीट नीचे गड़ी चीज को भी खोज सकते हैं।
मध्य प्रदेश पुलिस के पास अभी पांच बेल्जियम मेलोनोइस हैं। इन्हें प्रदेश में विभिन्न जगह पर रखा गया है। विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) की 23 वीं वाहिनी के अधिकारियों ने बताया कि एक बेल्जियम मेलोनोइस श्वान के खानपान का खर्च प्रति माह करीब आठ हजार रुपये है।
इसकी मूल नस्ल वाले श्वान साढ़े तीन लाख से चार लाख रुपये में मिलते हैं, इस कारण भारत में पैदा इसकी नस्ल का उपयोग ज्यादातर राज्यों में होता है। अभी सिर्फ सेना में ही इनकी ब्रीडिंग होती हैं। विदेशी और भारत में पैदा हुए श्वान के आइक्यू लेवल में कोई अंतर नहीं होता। बता दें कि प्रदेश पुलिस के पास विभिन्न नस्लों के कुल 169 श्वान हैं।