किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: फसल खरीदी को लेकर कानून में संशोधन करने जा रही शिवराज सरकार

– अब किसान नहीं केवल व्यापारी देंगे हम्माली, किसान के हिस्से की हम्माली सरकार देगी
भोपाल। एमपी की शिवराज सरकार किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले और कृषि उपज मंडियों में उन्हें तुलवाई और हम्माली न देनी पडे इसके लिए सरकार कानून में संशोधन करने जा रही है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि किसानों को अब उनकी फसल का मर्जी का रेट मिलेगा और मंडी में लाई जाने वाली फसल पर उन्हें तुलावटी और हम्मली नहीं देनी पड़ेगी। अब वेयर हाउसों पर सरकार किसान से फसल की खरीदी करेगी और तुलावई और हम्माली किसानों से न लेकर सरकार देगी। अब व्यापारी ही तुलावाई और हम्माली देगा। व्यापारी एसोसिएशन से सरकार की चर्चा हो चुकी है। शीघ्र ही संशोधन आदेश जारी किए जाएंगे।
किसान घर से भी बेच सकेंगे फसल : कमल पटेल
साथ ही किसान अपनी फसल अब घर से भी बेच सकेगा। ऐप के माध्यम से वह अपनी फसल अपनी मर्जी के दामों पर बेचेगा। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि किसान को हम पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एमएसपी वाला नहीं एमआरपी वाला किसान बनाएंगे। किसान को उसकी फसल का उचित दाम मिलेगा तो किसान वर्ग समृद्ध होगा, किसान जब समृद्धशाली होगा तो देश आत्मनिर्भर बनेगा।