एमपी के नाम एक और उपलब्धि: आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन में बना टाॅप परफॉर्मर स्टेट
भोपाल। तेजी से आगे बढ़ रहे मध्य प्रदेश ने एक और नई उपलब्धि हासिल की है। देशभर में मध्य प्रदेश नवाचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना है। आज दिल्ली में परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को यह अवार्ड दिया जाएगा।
आयुष्मान में वर्ष 2021-2022 में मध्य प्रदेश को “बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट ऑन एडॉप्शन ऑफ इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसस” के लिए टॉप परफॉर्मर स्टेट के रूप में चुना गया है। यह अवार्ड आज दिल्ली में आरोग्य मंथन 2022 के समापन कार्यक्रम में शाम करीब 4 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश को दिया जाएगा।