जानिए आखिर नरोत्तम ऐसा क्यों कह गए कि टुकड़े-टुकड़े गैंग कर रही राहुल गांधी की यात्रा का समर्थन

भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर बीजेपी नेता जमकर तंज कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि जिस दिन से राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा की शुरुआत की है तब से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता कांग्रेस छोड-छोड़कर जा रहे हैं। वहीं उन्होंने यात्रा में शामिल होने के लिए कमलनाथ द्वारा कन्याकुमारी नहीं जाने पर कहा कि कमलनाथ और राहुल गांधी में शुरू से मतभेद रहा है शायद इसीलिए वह राहुल गांधी के कार्यक्रम से किनारा कर रहे हैं।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कहा राहुल गांधी हमेशा टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करते हैं। राहुल गांधी इस समय कांग्रेस में किसी पद पर नहीं है इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं टुकड़े टुकड़े गैंग के कहने पर तो वह भारत जोड़ो यात्रा नहीं निकाल रहे। यात्रा के संयोजक दिग्विजय सिंह है जो कि खुद ही टुकड़े-टुकड़े गैंग के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बिखराव की स्थिति बन रही है, भारत जोड़ो शब्द कांग्रेस के लिए अप्रसांगिक होता जा रहा है। पीएम मोदी के राज में भारत सफलता की ओर आगे बढ़ रहा है।नरोत्तम मिश्रा ने अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ होने पर कमलनाथ की नाराजगी की बात कही। नरोत्तम मिश्रा ने अशोक गहलोत के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ होने पर कमलनाथ की नाराजगी की बात कही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us