आदिवासी थीम पर स्टेट हैंगर पर होगा द्रौपदी मुर्मू का स्वागत, सीएम हाउस में करेंगी सांसदो-विधायकों से मुलाकात

भोपाल। एनडीए से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कुछ ही देर में भोपाल पहुंचने वाली है। स्टेट हैंगर पर द्रौपदी मुर्मू का आदिवासी थीम पर स्वागत होगा। यहां पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा और नृत्य शैली पर जोरदार स्वागत करेगी बीजेपी।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई बजे द्रौपदी मुर्मू स्टेट हैंगर पहुंचेंगी। उनका आदिवासी थीम पर स्वागत करने के लिए प्रदेश भर से आदिवासी समुदाय के नृतकों और लोक गायकों का भोपाल पहुंचना शुरू हो गया है। द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करने के लिए सीएम शिवराज सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा स्टेट हैंगर जाएंगे। यहां से द्रौपदी मुर्मू सीधे सीएम हाउस जाएंगी और बीजेपी विधायकों और सांसदों की बैठक में भाग लेंगी।

बैठक के बाद शाम 6 बजे होंगी दिल्ली रवाना

सीएम हाउस में बीजेपी के कई दिग्गज नेता, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, केंद्रीय मंत्रियों से द्रौपदी मुर्मू की मुलाकात होगी। वह यहां पर बीजेपी विधायकों और सांसदों से राष्ट्रपति चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन की अपील करेंगी। शाम करीब 6 बजे वह वापस दिल्ली लौट जाएंगी।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us