हर बूथ पर जीत जरूरी, इसी से जीतेंगे पार्षद और महापौर के चुनावः विष्णुदत्त शर्मा

रतलाम। भाजपा की असली ताकत उसके कार्यकर्ता है। पार्टी टिकट किसे भी दे, लेकिन असल में चुनाव कार्यकर्ता ही लड़ता है और जीतता है। निगम चुनाव को माईक्रो मैनेजमेंट से लड़े और हर बूथ पर जीत दर्ज करें। निगम चुनाव को लेकर कार्यकर्ता भ्रम में न रहे। चुनाव की हर गतिविधि को गंभीरता से लें और 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त करें। भाजपा ने इस चुनाव में बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा इसीलिए दिया है, क्योंकि बूथ के माध्यम से ही हम पार्षद और महापौर के चुनाव जीतेंगे। रतलाम नगर निगम का एक वार्ड तो भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है, शेष सभी वार्ड और महापौर का चुनाव भी भारी बहुमत से जीतेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को रतलाम में त्रिदेव कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर जीत का संकल्प भी दिलाया। कार्यकर्ताओं को सांसद श्री गुमानसिंह डामोर एवं विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने रतलाम नगर निगम के संकल्प पत्र का भी विमोचन किया।

कांग्रेस को एक परिवार और भाजपा को कार्यकर्ता चलाते हैं

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है। उसे आज भी एक परिवार चला रहा है, जबकि भाजपा को उसका कार्यकर्ता चलाता है। यही वजह है कि सामान्य कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री जैसे पद को सुशोभित करता है। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने अपराधी पृष्ठभूमि के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है, जिसे यदि कोर्ट तारीख नहीं बढ़ाती तो नामांकन भरने के बाद जेल हो जाती। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाने वाली पार्टी को जनता ही करारा जवाब देगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पहले मतदाताओं को 2003 के पहले के बीमारू मध्यप्रदेश की स्थिति बताएं और फिर भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास की जानकारी दें। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने डेढ़ साल के शासनकाल में कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के हितग्राही भाजपा के एम्बेसेडर है। उनके माध्यम से कार्यकर्ता जन-जन तक भाजपा की लोक कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएं।

निर्विरोध निर्वाचित पार्षद का स्वागत किया

त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रतलाम के वार्ड क्रमांक-30 से भाजपा का खाता खोलने वाली पहली निर्विरोध पार्षद शबाना खान का स्वागत किया। उन्होंने कहा एक वार्ड भाजपा जीत चुकी है। पार्टी कार्यकर्ता शेष 48 वार्डों में भाजपा को जिताएं और महापौर के नेतृत्व में विकास की नई गाथा लिखें।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जवल राठौर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा ने दुपट्टा ओढ़ाकर युवा कार्यकर्ताओं का पार्टी में स्वागत किया। त्रिदेव कार्यकर्ता बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती आशा मौर्य, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, श्रीमती संगीता चारेल, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक जयवंत कोठारी, निगम चुनाव प्रभारी अशोक यादव, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us