भारत ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, CM शिवराज ने दी बधाई

भारत ने वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस परीक्षण के बाद भारत ने मिसाइल तकनीक के क्षेत्र में एक और छलांग लगाई है। इसके लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बधाई दी है। बता दें, ओडिशा के तट पर चांदीपुर में वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का आज रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना द्वारा सफलतापूर्वक उड़ान परीक्षण किया गया। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के अधिकारियों के अनुसार यह मिसाइल लगभग 15 किमी की दूरी पर स्थित दुश्मन के टारगेट को खत्म कर सकती है। इस प्रणाली के शुरू होने से हवाई खतरों के खिलाफ भारतीय नौसेना के जहाजों की रक्षा क्षमता को और बढ़ावा मिलेगा।
सीएम शिवराज ने दी बधाई
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल (VL-SRSAM) के सफल परीक्षण पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन इंडिया के वैज्ञानिकों और नौसेना को बधाई। इस अत्याधुनिक मिसाइल से भारत की रक्षा क्षमता को मजबूती तो मिलेगी ही, साथ ही भारतीय नौसेना की ताकत में भी इजाफा होगा।