MP CORONA UPDATE : पिछले 24 घंटों में आए 104 कोरोना केस, गृहमंत्री ने दी जानकारी
एमपी में कोरोना केसेस को लेकर नया आंकड़ा सामने आया है। बता दें, पिछले 24 घण्टे में 104 पॉजीटिव मरीज निकले और वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 848 है। वहीं पॉजिटिविटी रेट- 0.20% पहुंच गई है। इसके साथ ही 141 मरीज़ रिकवर हुए हैं जिससे रिकवरी रेट- 98.60% तक आ गई है। प्रदेश में कल कोरोना के 50904 टेस्ट किए गए।
ग्रहमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 104 नए केस आए हैं जबकि 141 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव केस 848 हैं। प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 0.20% और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के 50,904 टेस्ट किए गए।