कांग्रेस और चिदंबरम पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं, विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से भाग रहा, आखिर किस बात का डर है- शिवराज सिंह चौहान।

नई दिल्ली- केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। शिवराज सिंह चौहान ने पी.चिदंबरम के पहलगाम हमले पर दिए विवादित बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, आखिर चिदंबरम क्यों पहलगाम हमले में सबूत मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि, चिदंबरम सबूत मांग रहे हैं कि, पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ कहां से था..? वहीं शिवराज सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि, विपक्ष ने ही संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने की मांग की थी, लेकिन जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है तो विपक्ष चर्चा से भाग रहा है, आखिर विपक्ष को किस बात का डर है।

चर्चा से भाग रहा विपक्ष, किस बात का डर

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवपराज सिंह चौहान ने कहा कि, विपक्ष चर्चा से क्यों भाग रहा है..? यह सवाल आज पूरे देश के सामने है। विपक्ष ने ही मांग की थी कि, पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी चाहिए और अब जब सरकार चर्चा के लिए तैयार है, तो वही विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। आतंक और आतंकवाद पर पूरा विपक्ष चर्चा नहीं होने दे रहा है। सवाल उठता है कि, क्या उन्हें अपने चेहरे से नकाब उतरने का डर है..? क्या आतंक और आतंकवादियों से कोई संबंध है..? सारा देश देख रहा है कि विपक्षी दल चर्चा से भागते हैं और ऐसी भाषा बोलते हैं जो पाकिस्तान या देश के दुश्मनों की होती है। राष्ट्रीय सुरक्षा के इस अहम मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। इस रवैये से संपूर्ण विपक्ष के चेहरे से नकाब उतर चुका है। ऐसे नाजुक मौके पर सभी दलों को एकजुट होकर देश हित में सोचना चाहिए, लेकिन विपक्ष की भूमिका राष्ट्रीय हित के विपरीत दिख रही है।

पाकिस्तान की भाषा बोल रही कांग्रेस

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, आज पाकिस्तान जो भाषा बोल रहा है, वही भाषा चिदंबरम और कांग्रेस बोल रही है। बता दें कि, एक साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वह भी बताने को तैयार नहीं हैं कि, पिछले कुछ हफ्तों में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने क्या किया। चिदंबरम ने आगे कहा कि “क्या उन्होंने आंतकियों की पहचान कर ली है. वो कहां से आएं थे। चिदंबरम ने आगे कहा कि क्या पता वो देश के अंदर तैयार किए गए आतंकवादी हों। आपने क्यों यह मान लिया वो पाकिस्तान से आए थे। इसका कोई सबूत नहीं है। सरकार भारत को हुए नुकसान को भी छिपा रही है। चिदंबरम के इस बयान पर सियासी भूचाल आ गया है। वहीं, पी चिदंबरम के बयान से कांग्रेस ने खुद को अलग कर लिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us