मुख्यमंत्री साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता, लोग अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर CM से मिले

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री विष्णु देव से आज उनके बगिया स्थित निवास कार्यालय में आम लोगों को मिलने वालों का ताता लगा रहा। लोग अपनी समस्याओं ने निराकार और मांगों से संबंधित आवेदन लेकर मुख्यमंत्री से मिले। इसके साथ ही मौखिक रूप से मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी मांगों और समस्याओं को रखा।

मुख्यमंत्री साय ने सभी मांगों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उचित कार्यवाही के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। यहां आकर मुख्यमंत्री से मिलकर लोग काफी खुश थे। उन्होंने बताया की मुख्यमंत्री एक अभिभावक की तरह सबकी मांगों और समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया की श्री विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री बनते ही इस क्षेत्र का विकास तीव्र गति से हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने मिलने वालों से कहा की हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। हमारी सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप सब शासन की योजनाओं के संबंध में जानकारी लेकर इसका लाभ ले।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us