पंचतत्व में विलीन हुए CM डॉ.मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव, दिग्गजों ने दी अंतिम विदाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनम चंद यादव पंचतत्व में विलीन हो गए। बुधवार को शिप्रा नदी के तट पर भूखी मंदिर के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत पूनम चंद यादव की अंतिम यात्रा में कई गणमान्य लोग शामिल हुए और पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। मुख्यमंत्री के पिता का अंतिम संस्कार शिप्रा तट पर भूखी माता मंदिर के पास अंतिम संस्कार किया गया. इससे पहले सुबह 11ः30 बजे अंतिम यात्रा गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा से शुरू हुई। अंतिम संस्कार के दौरान मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्री और बीजेपी विधायक शामिल हुए।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उज्जैन पहुंचकर सीएम यादव के पिता पूनमचंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की और यादव परिवार को ढांढस बंधाया। शिवराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के पिताजी पूनमचंद यादव जी ने 100 साल का जीवन जिया। 100 साल उम्र में सभी देवता हो जाते हैं, उनका देवलोक गमन हुआ है। केंद्रीय मंत्री शिवराज के अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई अन्य नेता भी अंतिम यात्रा में पहुंचे हैं।