केंद्रीय मंत्री तोमर का कांग्रेस पर तंज कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है।

ग्वालियर।केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ग्वालियर में आयोजित प्रेसवार्ता कि इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, भाजपा सरकार ने विकास और गरीब कल्याण के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी, 2003 तक मध्य प्रदेश में बिजली का उत्पादन 2900 मेगावाट होता था, जिसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर 28 हजार मेगावट किया है।कृषि के क्षेत्र में भी मध्य प्रदेश की ग्रोथ रेट देश में सर्वाधिक है।फसल के उत्पादन, बागवानी, दुग्ध उत्पादन आदि में भी मध्य प्रदेश अग्रणी है।2003 तक प्रदेश में 6 लाख 800 हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, जो बढ़कर अब 46 लाख हेक्टेयर हुई है।भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड कल केन्द्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री जारी करेंगे।भाजपा विकास और जनकल्याण के कामों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।वही कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स पर उतर आई है। कांग्रेस विषय हीनता और नेतृत्व हीनता के दौर से गुजर रही है। कांग्रेस के पास ऐसा कोई विषय नहीं है, जिससे वे भाजपा का मुकाबला कर सकें। भाजपा विकास और जनकल्याण के कामों के आधार पर जनता के बीच जाएगी।