शिवराज सरकार ने शुरू किया विकास पर्व,प्रदेश की जनता को मिलेगी 2 लाख करोड़ की सौगातें

धार- मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान फुल बैटिंग करते दिखाई दे रहे हैं। एक के बाद एक सिक्सर लगाकर विपक्ष को काफी पीछे छोड़ते नजर आ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री ने विकास पर्व की शुरुआत करते हुए विकास का शंखनाद कर दिया हैं। 16 जुलाई से शुरू होकर 14 अगस्त तक चलने वाले विकास पर्व के माध्यम से मध्यपदेश की शिवराज सरकार लगभग 2 लाख करोड़ से अधिक के शिलान्यास और भूमिपूजन कर जनता को अनेकों विकास कार्यों की सौगातें मिलने जा रही हैं। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार और बड़वानी जिले से विकास पर्व का शुभारंभ किया। सबसे पहले सीएम शिवराज रविवार को धार जिले के कुक्षी में नर्मदा के मेघनाथ घाट पहुंचे। मां नर्मदा को चुनरी अर्पित कर पूजन अर्चना की।

सीएम ने कुक्षी के मेघनाथ घाट पर विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए नर्मदा मैया की पूजा करके चुनरी उढ़ाई और फिर सभी के साथ नर्मदा स्तुति का गायन किया। नर्मदा स्तुति के गायन के समय सीएम भक्ति में भाव विभोर हो गए, आदिवासियों के साथ नृत्य किया।

विकास पर्व से मिलेगी 2 लाख करोड़ की सौगात
सीएम ने कुक्षी की जनता को भरोसा दिलाया की विकास की दृष्टि से हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि धार जिले में शहरी क्षेत्र में 1 लाख 23 हजार 95 से अधिक एवं ग्रामीण क्षेत्र में 17, 934 मकान बने हैं। सीएम राइज स्कूलों में गरीबों के बच्चे भी आधुनिक शिक्षा प्राप्त करेंगे।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व का शुभारंभ करते हुए पहले ही दिन कुक्षी सूक्ष्म सिंचाई की सौगात दी इस परियोजना की लागत 2771 करोड़ से अधिक है। इससे धार जिले के 175 गांवों के लगभग 1 लाख 25 हजार से अधिक किसानों की 75 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई का लाभ मिलेगा। इस परियोजना के कारण कुक्षी तहसील के 96 ग्रामों में लगभग 40 हजार हेक्टेयर एवं गंधवानी तहसील के 79 ग्रामों में लगभग 35 हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। भूमिगत नहर प्रणाली से किसानों के खेत तक प्रेशराइज्ड पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे खेतों में स्प्रिंकलर/ ड्रिप सिंचाई की जा सकेगी। इस पद्धति से सिंचाई मिलने पर कृषकों को खेत समतल करने की आवश्यकता नही होगी।

कांग्रेस ने 15 महीने लूटने का काम किया
उन्होंने 15 महीने की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की 15 महीने की सरकार ने जनता को लूटने का काम किया, जबकि हम मध्यप्रदेश में लागातार विकास यज्ञ कर रहे हैं। उन्होंने कुक्षी के निवासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि विकास और जनकल्याण के कामों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस 16% ब्याज पर किसानों को कर्जा देती थी, लेकिन हमने इस कर्जे को कम करते हुए जीरो परसेंट पर ब्याज देने का काम किया। किसानों का जीवन आसान बनाया। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कई योजनाएँ बंद कर दी थी। कांग्रेस ने संबल योजना बंद की, बैगा, सहरिया और भारिया बहनों को प्रतिमाह 1 हजार रुपए देना भी बंद कर दिए थे। उन्होंने कहा आखिर इन बहनों ने कमलनाथ का क्या बिगाड़ा था।

शिवराज की बल्लेबाजी के आगे विपक्ष बौना साबित हो रहा हैं। पिछले साढ़े तीन वर्ष की सरकार में किये वादों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री विकास कार्यो के साथ जनता बीच अपनी पहुंच बनाते दिख रहे हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Open chat
Hello 👋
For more details contact us