कांग्रेस ने पचौरी गुट के जिलाध्यक्ष को हटाकर दिग्विजय सिंह समर्थक को बनाया अध्यक्ष!

भोपाल- वैसे तो कांग्रेस में नेताओं की पसन्द को तरज़ीह देना आम बात सी हैं लेकिन इस बार मप्र कांग्रेस में जिला अध्यक्षों को बदलना महंगा पड़ता दिखाई दे रहा था इंदौर -भोपाल शहर अध्यक्षों को बदलने में पीसीसी चीफ कमलनाथ को काफी कसरत करनी पड़ी। आखिर में जब सूची जारी हुई तो भाजपा नेता तंज कसते दिखाई दिए। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करके कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर लिखा।
पिछले कई वर्षों में भोपाल में कांग्रेस पार्टी के निर्णयों में कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी को तरजीह दी जाती रही हैं पर अब दिग्विजय सिंह का पल्ला भारी दिख रहा हैं। यानी विधानसभा चुनाव में भी दिग्विजय गुट भारी रहेगा।