CM शिवराज,भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने घर घर संपर्क अभियान की शुरुआत की

भोपाल- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम भाजपा संगठन द्वारा किये जा रहे हैं जिसमें आज से बीजेपी घर-घर संपर्क अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत बीजेपी नेता घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों के पत्रक वितरित करेंगे। यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इनसे पहले भाजपा नेताओं से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया कर्मियों के बीच 9 वर्ष की उपलब्धि रखी और विकास तीर्थ जाकर मुआयना किया।
भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान 30 जून तक चलेगा। एमपी के 65 हजार 100 बूथों पर घर-घर संपर्क अभियान चलेगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सारे नेताओं को अलग अलग जगह की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं जिसका फायदा आने वाले चुनावों में साफ दिखाई देगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल की हुज़ूर विधानसभा क्षेत्र में बूथ क्रमांक 45 में घर घर संपर्क अभियान की शुरुआत की जिसमे क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा समेत सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उत्तर विधानसभा के बूथ क्रमांक 126 और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 180 में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर संपर्क करेंगे।
