मप्र भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, मोर्चे और संभाग प्रभारी बदले गए

भोपाल- मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में आम चुनाव से पहले संगठन में कसावट लाने के लिए सर्जरी की जा रही है जिसमें आज महिला मोर्चा के प्रभारी को बदलकर राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को महिला मोर्चा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा। कविता पाटीदार युवा मोर्चा की प्रभारी भी हैं।
इसके अलावा आशीष दुबे को सह प्रभारी युवा मोर्चा बनाया गया है। विजय दुबे को चंबल संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। विजय दुबे पहले इसी संभाग में संगठन मंत्री की भूमिका में रह चुके हैं उनको क्षेत्र और राजनैतिक कसावट करना आता हैं इसलिए उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए जिम्मेदारी दी गई हैं।

डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान को इंदौर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया है संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम पहले से हैं इसलिए क्षेत्र बड़ा होने की वजह से क्षेत्र में पकड़ बनाने में भाजपा को मद्दत मिलेगी।

मप्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष रफत वारसी की जगह एम ऐजाज खान को मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया। रफत वारसी हज कमेटी के अध्यक्ष हैं जिसके कारण उनकी जगह यह नियुक्ति की गई। वही विदेश संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक रोहित गंगवाल को नियुक्त किया गया।