महा-जनसंपर्क अभियान के तहत सहकारिता मंत्री डॉ. अरविन्द सिंह भदौरिया महाराष्ट्र रवाना हुए।

यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 30 मई, 2023 को केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने 9 वर्ष पूर्ण कर लिए है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा इसी संदर्भ में दिनांक 30 मई, 2023 से 30 जून 2023 तक एक विशेष अभियान के अंतर्गत, पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे, जिनके माध्यम से “मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों” को जनता तक पहुंचाया जाएगा।
इस अभियान से संबंधित महाराष्ट्र की चार लोकसभाओं के प्रभारी बनाये गए सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. भदौरिया भोपाल से नागपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
इस अभियान में वे नागपुर, गढ़चिरौली, वर्धा और भंडारा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ से अभियान को लेकर चर्चा करेंगे। साथ ही 3 दिवसीय प्रवास में प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सोशल मीडिया संवाद’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु सोशल मीडिया वॉलंटियर्स का मार्गदर्शन करेंगे और विभिन्न क्षेत्रो में व्यापारी सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों एवं कार्य जनता के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।