MP Board: 10वीं और 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें नतीजे

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड (MPBSE) ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मुख्यालय के में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परिणाम घोषित किया। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा परिणाम घोषित किए और सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
छात्र mpresults.nic.in mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर से MPBSE App डाउनलोड कर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।