भोपाल नगर निगम टेंडर प्रक्रिया से नाखुश निगम अध्यक्ष किशन
भोपाल- भोपाल नगर निगम में कुछ ठीक नही चल रहा हैं अब निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि MIC में टेंडर पास करवाने के लिए 10 करोड़ से कम का टेंडर निकाल रहे है। उनका कहना हैं कि आगे चलकर फसेंगे इसमें अधिकारी। दोषी पाए जाने पर अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बताया जा रहा कि MIC की बैठक में टेंडर पास हो जाता हैं। परिषद तक नहीं पहुंच रही टेंडर की चर्चा।
महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी में हमेशा मुद्दों को लेकर टकराव देखा गया। इस बार भी टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद बनते दिख रहा हैं।