गहलोत सरकार भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में एक हैं- गृहमंत्री शाह

राजस्थान-भरतपुर में भाजपा के बूथ अध्यक्ष संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में देश के चप्पे-चप्पे पर भाजपा का निशान, भाजपा का झंड़ा और भाजपा की विचारधारा को पहुंचाने का काम किया है। अभी-अभी राहुल बाबा ने बड़ी यात्रा की, देशभर में पैदल चलें… इतनी बड़ी यात्रा करके आए और कांग्रेस के गढ़ जैसे नॉर्थ ईस्ट के अंदर 3 चुनाव हुए, कांग्रेस पार्टी का पूरा सफाया हो गया। पायलट जी आप कुछ भी कर लो आपका नंबर नहीं आएगा, आपका योगदान शायद जमीन पर गहलोत जी से ज्यादा हो सकता है मगर कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का योगदान ज्यादा है।
गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद आई हुई भ्रष्ट से भ्रष्ट सरकारों में से एक है। मुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा राज्य में 2/3 बहुमत से सरकार बनाएगी। 2024 में तीसरी बार राजस्थान की 25 लोकसभा सीटें भाजपा के खाते में जानी है।
कबूतर बाबा के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस पार्टी के नेता सचिन पायलट जहां अपनी ही सरकार को घेरने में लगे हैं। वही विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम अपने जनाधार को लेकर काफी गंभीर दिखाई दे रहे है। राज्य में लगातार केंद्रीय नेताओं का आना जाना इस दिशा में संकेत दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक मजबूत रणनीति के तहत राजस्थान का चुनाव लड़ने जा रही है, जिसमें गेहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है।