डबल इंजन की सरकार ने कर्नाटक की तस्वीर तथा तकदीर दोनों बदली- मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक के विजयनगर में आयोजित विजय संकल्प यात्रा में सहभागिता की ।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में चल रही जनता की आँखों में विश्वास, दिल में जोश और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति सम्मान था। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूँ कि यह यात्रा भाजपा को विजय दिलाएगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे।
महान प्रतापी राजा कृष्णदेव राय के विजयनगर साम्राज्य का गौरव कांग्रेस के समय समाप्त हो गया था लेकिन यदुरप्पा जी को धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने विजयनगर का गौरव लौटाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि एक ऐसे व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भारत के नवनिर्माण के लिए अवतार लिया है। वर्ष 2014 के पहले कांग्रेस की सरकार थी, भारत का कोई मान-सम्मान नहीं था।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न एवं शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। उन्होंने देश बदल दिया, देश की जनता की जिंदगी बदल दी। कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी लेकिन प्रधानमंत्री देश तथा कर्नाटक के दिल में बसे हैं। पूरा देश और कर्नाटक कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ने कर्नाटक की तस्वीर तथा तकदीर दोनों बदली है और कर्नाटक को चारों दिशाओं में प्रगति के पथ पर ले जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे जी का अपमान किया। छत्तीसगढ़ में बुजुर्ग खड़गे जी धूप में खड़े रहे और कांग्रेसियों ने छाता मैडम सोनिया गांधी जी के सर पर तान दिया। यह कर्नाटक का अपमान है।